-
☰
हिमाचल प्रदेश: महिलाओं ने राज्यपाल की कलाई पर राखी बांधी
हिमाचल प्रदेश: महिलाओं ने राज्यपाल की कलाई पर राखी बांधी - Photo by : Social Media
संक्षेप
हिमाचल प्रदेश: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। शिमला ज़िला की ग्राम पंचायत मशोबरा और ढली के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छोटी बच्चियों ने राज्यपाल को स्व-निर्मित ‘ग्रीटिंग कार्ड’ भी भेंट किये। राज्यपाल ने उन्हें पौधे भेंट किये और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें अपनी उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
DELHI WEATHER: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी
Weather Update: मौसम में बदलाव से चढ़ेगा पारा, दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट
हरियाणा: ओलावृष्टि पीड़ित गाँवों में विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार: राव सुखबिंदर
Weather Update: आज दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा, छह साल में 21 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है कोहरा, दो दिन बरसेंगे बदरा