Contact for Advertisement 9650503773


IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा, कोहली के शतक के बाद जडेजा ने पंजे से किया SA को धवस्त 

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा,

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से रौंदा, - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Md Hasan Raza , Date: 06/11/2023 11:28:01 am Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Md Hasan Raza ,
  • Date:
  • 06/11/2023 11:28:01 am
Share:

संक्षेप

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 37 वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 326 रन जड़ दिए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम केवल 83 रन पर ही सिमट गई।

विस्तार

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 37 वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 326 रन जड़ दिए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम केवल 83 रन पर ही सिमट गई। भारत ने इस टूर्नामेंट में अजय रहते हुए एक और आसान जीत दर्ज की। 

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम का अजय रहने का सिलसिला जारी है। इंडियन टीम लगातार अपने 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है और अब यह भी तय हो गया कि, इंडिया टॉप पर रहेगा। वहीं, अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार हार का सामना किया है। हालांकि यह टीम भी पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी, लेकिन यह हार साउथ अफ्रीका के मनोबल के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होगी। 

आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने 5 विकेट खोकर 326 रन बनाये। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 49 वां शतक लगाया और क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन की शानदार पारी खेलकर टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को सभी गेंदबजों ने एक-एक विकेट हासिल किये। इसके जवाब में साउथ अफ्रिकी टीम केवल 83 रन बना कर ऑल आउट हो गई। आपको बता दें कि, साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज़्यादा रन मार्को यानसेन (14) ने बनाये। इसके अलावा कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं पाया। वहीं भारत के लिए रविंदर जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डी कॉक का एक बड़ा विकेट लिया। 


Featured News