-
☰
No image found.
जम्मू-कश्मीर: भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा, बसपा नेताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश विश्वकर्मा सभा के तत्वावधान में जम्मू शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश विश्वकर्मा सभा के तत्वावधान में जम्मू शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चलोत्रा और उनकी टीम के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस धार्मिक आयोजन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा अपने सहयोगियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष चरनजीत चड़गोत्रा, प्रदेश महासचिव राजा सिंह, प्रदेश सचिव तिलक राज भगत और जम्मू जिला अध्यक्ष तरसेम लाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बसपा जिला अध्यक्ष तरसेम लाल और जिला कमेटी के सदस्यों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की और श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान विश्वकर्मा जी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा ने पूरे जम्मू-कश्मीर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मान्यवर साहब कांशीराम जी ने जिस सामाजिक एकता और भाईचारे की नींव रखी थी, उसी मिशन को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के दिशा-निर्देशों में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में बसपा के नेता और कार्यकर्ता इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जम्मू-कश्मीर प्रदेश विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
