Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/11/2026 05:38:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/11/2026 05:38:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थाना पुलिस ने एक आरोपी को 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थाना पुलिस ने एक आरोपी को 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान फूलुई सेमरौना में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान रामजीयावन यादव निवासी फूलुई सेमरौना, थाना धनघटा को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया।

मामले में महुली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 450/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।