Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, गाडरवारा और तेन्दूखेड़ा में मिठाई दुकानों व गोदाम का निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/11/2026 04:38:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/11/2026 04:38:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में विशेष जांच अ

विस्तार

मध्य प्रदेश: दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिका गाडरवारा की संयुक्त टीम द्वारा श्री माँ शारदा बीकानेर स्वीट के गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा एक्सपायरी डेट की सामग्री पाए जाने पर उसे जब्त किया गया।

वहीं तेन्दूखेड़ा में एसडीएम सुश्री शानु चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 7 स्थित संजू स्वीट्स मिठाई दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए। टीम ने खाद्य सामग्री के निर्माण एवं भंडारण की स्थिति तथा दुकान में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर उपस्थित रहीं।


Featured News