Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने किया पुलिस महकमे में फेरबदल, छह पुलिसकर्मियों के तबादले

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/11/2026 02:39:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/11/2026 02:39:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को मिली नई तैनाती, मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज थानों की बदली गई जिम्मेदारी जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को मिली नई तैनाती, मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज थानों की बदली गई जिम्मेदारी जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। मंगलवार को एसएसपी ने पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक समेत कुल छह पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। साथ ही पुलिस लाइन, सिटी सेल और अपराध शाखा में तैनात पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीरगंज से सीबीगंज पहुंचे रवि कुमार तबादला सूची के अनुसार मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार को सीबीगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को अपराध थाना मीरगंज भेजा गया है। अपराध थाना मीरगंज में तैनात निरीक्षक वरुण कुमार का तबादला अपराध थाना सीबीगंज कर दिया गया है। मनोज कुमार को शेरगढ़ की कमान शेरगढ़ थाने की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। सिटी सेल/पीआरओ में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार को शेरगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अब उन्हें पुलिस कार्यालय से जुड़े कार्यों के स्थान पर थाने की कमान संभालनी होगी।

उमेश कुमार राय बने विशारतगंज के प्रभारी निरीक्षक विशारतगंज थाने में भी नई तैनाती की गई है। फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय को विशारतगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं विशारतगंज के अपराध थाने में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार को क्षेत्राधिकारी हाईवे कार्यालय भेजा गया है। पुलिस महकमे में हलचल एसएसपी अनुराग आर्य के इस फेरबदल में पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी मिली है। एक साथ कई थानों और पुलिस कार्यालयों में तैनाती बदलने से पुलिस महकमे में हलचल है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बदलावों के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के कंधों पर होगी।


Featured News