Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मनीष डावर ने जताई आपत्ति, जांच की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/11/2026 12:17:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/11/2026 12:17:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कथित रूप से की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कथित रूप से की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करना, विरोध प्रदर्शन करना और अपने अधिकारों की माँग उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन विरोध के नाम पर किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति गाली-गलौज, व्यक्तिगत टिप्पणी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के परम पूज्य अध्यक्ष एवं वाद मित्र, शंकराचार्य ज्योतिष पीठ, बद्रिकाश्रम, ब्रह्मचारी आशुतोष  महाराज जी के निर्देशानुसार, इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष डावर द्वारा संबंधित वीडियो के विरुद्ध पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की माँग की जा रही है।

मनीष डावर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी नौकरी और प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए बयान पर असहमति हो सकती है, लेकिन उस असहमति को तर्कों और तथ्यों के साथ व्यक्त किया जाना चाहिए। धार्मिक यात्राओं, कांवड़ यात्रा, रैलियों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लेकर दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकारों के साथ कर्तव्य और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ भाषा की मर्यादा भी आवश्यक है। श्री कृष्ण सेना ने प्रशासन से माँग की है कि संबंधित वीडियो की निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा यदि उसमें कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
 


Featured News