Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/11/2026 05:40:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/11/2026 05:40:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज बरेली के मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर पहुंचकर श्री युगल सरकार के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज बरेली के मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर पहुंचकर श्री युगल सरकार के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री का मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। बताया गया कि अतुल कपूर के प्रयासों से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उनके साथ वार्ड-8 के पार्षद पति अतुल कपूर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा, अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार और अनिल चड्ढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल की ओर से रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, नेहा आनंद और नीलम साहनी ने भी उनका स्वागत किया। मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि वित्त मंत्री का मंदिर में अचानक आगमन हुआ। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और परिसर का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में अतुल कपूर का विशेष योगदान रहा।