-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रा का सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास स्थापना दिवस अवसर के अवसर पर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास गाडरवारा में श्रीमती प्रवीणा राजपूत जी छात्रावास अधीक्षिका के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास स्थापना दिवस अवसर के अवसर पर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास गाडरवारा में श्रीमती प्रवीणा राजपूत जी छात्रावास अधीक्षिका के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास,विशाल भौगोलिक संरचना ,प्राकृतिक संपदा एवं सांस्कृतिक धरोहर से बेटियों को अवगत कराते हुए संवाद करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं निरंतर परिश्रम कर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया एवं बेटियों के हित में शासन द्वारा संचालित शिक्षा व रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान अध्यनरत छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ,प्रतिभागी सभी बेटियों के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार भी प्रदान किए गए। छात्रावास में अध्ययनरत छात्रा कु.दीपाली जाटव/पिता कमलेश जाटव निवासी खकरिया का कक्षा 11वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में चयन होने पर बिटिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती संजू शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी गाडरवारा, अशोक कुमार शर्मा मंडल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर बंशीलाल अहिरवार जिलाध्यक्ष म.प्र.अजाक्स नरसिंहपुर ,अधीक्षक द्वय - शिवम शर्मा, कौशल किशोर कुशवाहा,सहित छात्रावास स्टाफ एवं अध्यनरत छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विशेष सहभोज में सहभागिता प्रदान की।
उत्तर प्रदेश: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, प्रबंध समिति ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: ITI इंदरगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
