-
☰
No image found.
झारखण्ड: बोकारो में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: बोकारो जिला स्थित सेक्टर 1 सर्किट हाउस वाले मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सेवा ज्योति यात्रा सह विकसित भारत संकल्प सभा का सफल आयोजन जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र राज जी के कुशल सांगठनिक नेतृत्व में कार्यान्वित किया गया।
विस्तार
झारखण्ड: बोकारो जिला स्थित सेक्टर 1 सर्किट हाउस वाले मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सेवा ज्योति यात्रा सह विकसित भारत संकल्प सभा का सफल आयोजन जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र राज जी के कुशल सांगठनिक नेतृत्व में कार्यान्वित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनतागण डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के विकसित भारत की गाथा और संदेश को सुना। राष्ट्रगान के बाद मशाल प्रज्वलित कर सर्किट हाउस मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकला गया और राम मंदिर परिसर होते हुए पुनः मैदान में यात्रा दल पहुंचा। पूर्व विधायक अमर बाउरी और जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विकसित भारत संकल्प के विषय में विस्तार से बताइए। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे, पूर्व विधायक बीरांची नारायण, पूर्व विधायक बाटुल महतो, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री देवनारायण प्रजापति, प्रदेश सदस्य श्री लक्ष्मण नायक, श्री शिव शंकर दुबे, प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान, और प्रदेश और बोकारो जिला के सभी सम्मानितजनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
