Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

- Photo by :

  Published by: Riyaz Mohammad Khan , Date: 16/04/2024 12:44:50 pm Share:
  • Published by: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Date:
  • 16/04/2024 12:44:50 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: थांदला अबकी बार 400-पार के बीच भाजपा ने थांदला में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ। मेरे बूथ सबसे मजबूत की रणनीति तैयार करते हुए अबकी बार 400-पार के नारे लगाते हुए थांदला के स्थानीय जवाहर मार्ग पर लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ मीसाबंदी रहे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: थांदला अबकी बार 400-पार के बीच भाजपा ने थांदला में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ। मेरे बूथ सबसे मजबूत की रणनीति तैयार करते हुए अबकी बार 400-पार के नारे लगाते हुए थांदला के स्थानीय जवाहर मार्ग पर लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ मीसाबंदी रहे।  


भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र वोहरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चुनाव संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी तथा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। 


मोदी सरकार में हर गरीब का सपना साकार हो रहा है। ऐसे में उन्नत राष्ट के लिए हमें इतिहास बनाना है। पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने कहा कि थांदला विधानसभा में कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत बना कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवा कर लोकसभा चुनाव में थांदला विधानसभा से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलवायें और मोदी गारंटी की योजनाओं का लाभ हर आदिवासी गरीब जनता को दिलवाए। 


इस अवसर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने मातृशक्ति के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार की अनेक योजनाओं का बखान किया गया। व नारी सबपे भारी कहते हुए घर से निकाल कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण पाल गंगा खेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंणदा मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार अभय महेता उमेश चौधरी अनिल भंसाली महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद भुमिका सोनी उपाध्यक्ष  सुनीता पवार मंडल अध्यक्ष रोहित वैरागी पार्षद समर्थ गोलू उपाध्याय पार्षद जगदीश प्रजापत पार्षद धापू वसुनिया आरती सिसोदिया पिंकी पाठक अरविंद रूनवाल अजय सेठिया महेश नगर राकेश सोनी अमित शाह मनीष वाघेला राजेश वसुनिया राजमल पडियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया और आभार कमलेश दातला ने माना।