Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेशा: हजरत देवगढ़ पिया सरकार का 17वां उर्स मुबारक संपन्न, कव्वाल सलमान अजमेरी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेशा  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेशा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 10:36:25 am Share:
  • मध्य प्रदेशा
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:36:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेशा: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार का 17वाँ तीन दिवसीय उर्स मुबारक कब्बाल सलमान अजमेरी द्वारा उनकी शान में प्रस्तुत कब्बालियों की प्रस्तुतियों के साथ रविवार - सोमवार की रात देवगढ़ में संपन्न हो गया। इस अवसर पर उपस्थित

विस्तार

मध्य प्रदेशा: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार का 17वाँ तीन दिवसीय उर्स मुबारक कब्बाल सलमान अजमेरी द्वारा उनकी शान में प्रस्तुत कब्बालियों की प्रस्तुतियों के साथ रविवार - सोमवार की रात देवगढ़ में संपन्न हो गया। इस अवसर पर उपस्थित अकीदतमंदों ने सरकार की मजार पर अकीदत पेश करते हुए देर रात तक चले इस कब्बाली कार्यक्रम का आनंद लिया। कब्बाली कार्यक्रम से पहले यहां सरकार की शान में दोपहर को कन्यभोज और भंडारे का आयोजन सरकार की इबादतगाह के प्रांगण में आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन परसादी ग्राहण की। उर्स के सफल आयोजन पर गद्दीनशीं हजरत समीर बाबा ने देवगढ़ के स्थानीय लोगों, सरकार के चाहने वालों सहित मीडिया के प्रति आभार जताया है। 

चिराग रोशन के साथ हुआ कब्बाली कार्यक्रम का आगाज रविवार रात नौ बजे उर्स आयोजन कमेटी द्वारा सरकार की मजार पर चिराग रोशन किया गया। इसके बाद यहां प्रांगण में बने मंच पर कब्बाल सलमान अजमेरी सहित उनके साथ आए साजिंदों का कमेटी की तरफ से फूलमाला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया गया। इसके बाद कब्बालियों का देर रात तक आयोजन चला। इस दौरान कब्बाल सलमान और उनके साथ आये उनके वालिद कब्बाल चांद यूसुफ नियाजी ने जिंदा शाह मदार, बाबा फरीद, बाबा बुल्लेशाह, बाबा ताजुद्दीन औलिया, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती सहित हजरत देवगढ़ पिया सरकार पर एक से बढ़कर एक कलाम प्रस्तुत किए। 

अपनी पीढ़ी के तीसरे कब्बाल इस दौरान कब्बाल सलमान अजमेरी के साथ हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि मूलतः वे ग्वालियर के रहने वाले हैं और इस लिहाज से ग्वालियर संगीत घराने का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके परिवार में कब्बाली गायन की परंपरा उनके दादाजी चांद अली साहब से आरंभ होती है। इसके बाद वालिद चांद यूसुफ नियाजी से होकर उन तक पहुंची है। अब उनके तीन बेटों में से दो बेटों का रुझान कब्बाली की तरफ है और उन्होंने इसे लेकर। उम्मीद जताई कि वे उनके परिवार की कब्बाली गायन परंपरा के वाहक साबित होंगे। इस अवसर पर उनसे पूछा गया कि नाम के साथ अजमेरी शब्द का क्या ताल्लुक़ है। जिस पर उन्होंने बताया कि मशहूर कब्बाल शमीम नईम अजमेरी के शागिर्द हैं। अजमेरी उनका ही दिया खिताब है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News