-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में हजरत देवगढ़ पिया सरकार का 17वां उर्स शुरू, आज होगी चादरपोशी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार का 17वाँ तीन दिवसीय उर्स मुबारक शुक्रवार से आरंभ हो गया। उर्स के पहले दिन हनुमंतपुरा भांडेर स्थित गद्दी पर कुरआनखानी की गई। जिसमें कुरआन की आयतें पढ़ी गईं। आज होगी चादरपोशी
विस्तार
मध्य प्रदेश: हज़रत देवगढ़ पिया सरकार का 17वाँ तीन दिवसीय उर्स मुबारक शुक्रवार से आरंभ हो गया। उर्स के पहले दिन हनुमंतपुरा भांडेर स्थित गद्दी पर कुरआनखानी की गई। जिसमें कुरआन की आयतें पढ़ी गईं। आज होगी चादरपोशी उर्स के दूसरे दिन यानी आज शनिवार को देवगढ़ में स्थित रामजानकी मंदिर से दोपहर दो बजे के बाद हज़रत देवगढ़ पिया सरकार की मजार पर चादरपोशी हेतु चादर यात्रा आरंभ होगी। शाम करीब चार बजे मजार पर चादरपोशी की रस्म निभाई जाएगी। इस चादर यात्रा में शामिल होने के लिए गद्दीनशीन हजरत समीर बाबा ने सरकार के चाहने वालों से अपील की है कि वे दोपहर दो बजे तक देवगढ़ पहुंच जाएं। रविवार को रात्रि में यहां कब्बाली कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें कब्बाल सलमान अजमेरी हजरत देवगढ़ पिया सरकार की शान में धार्मिक कब्बालियों की प्रस्तुति देंगे।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
