-
☰
मध्य प्रदेश: रामचरितमानस सम्मेलन की 50वीं रजत जयंती, धर्म पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि धर्म हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि धर्म हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। बिना धर्म के मार्ग पर चले व्यक्ति का कल्याण संभव नहीं है और समाज भी तभी आगे बढ़ सकता है जब वह हमारे धार्मिक ग्रंथों में बताए गए मार्ग का अनुसरण करे। वे रविवार को ग्राम सेगुवां स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण में श्रीरामचरितमानस सम्मेलन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि कलयुग में यदि व्यक्ति को अपना भला करना है और समाज के साथ मिलजुलकर आगे बढ़ना है, तो उसे धर्म के मार्ग पर चलना ही होगा। धर्म में आस्था और सदमार्ग ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने ग्राम सेगुवां में निरंतर 50 वर्षों से रामचरितमानस पाठ के आयोजन को एक बड़ा कीर्तिमान बताते हुए ग्रामवासियों के समर्पण भाव की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सिंह ने पवित्र रामायण ग्रंथ को नमन किया और विद्वान मानस प्रवक्ताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। हनुमानजी मंदिर के पुजारी अम्बिका प्रसाद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश: Furbx का एक्सक्लूसिव रिफर्बिश्ड लैपटॉप शोरूम खुला, 1 साल वारंटी के साथ मिलेंगे लैपटॉप
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम