-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सेवड़ा कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना, प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सेवड़ा कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग शासकीय गोविन्द महाविद्यालय, सेवड़ा में प्रभारी प्राचार्य को तत्काल पदमुक्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ
विस्तार
मध्य प्रदेश: सेवड़ा कॉलेज में अभाविप का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग शासकीय गोविन्द महाविद्यालय, सेवड़ा में प्रभारी प्राचार्य को तत्काल पदमुक्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य की कार्यप्रणाली एवं महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। अभाविप ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रभारी प्राचार्य को महाविद्यालय से हटाया नहीं जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने अपनी मांग को लेकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
