-
☰
मध्य प्रदेश: अलीराजपुर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज रावत पटेल ने गंधवानी में मनाया उमंग सिंघार का जन्मदिन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक आदरणीय उमंग सिंघार के जन्मदिन के अवसर पर अलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज रावत पटेल अपने युवा समर्थकों के साथ गंधवानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने उत्साहपूर्ण माहौल में उमंग सिंघार से केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई दी
विस्तार
मध्य प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक आदरणीय उमंग सिंघार के जन्मदिन के अवसर पर अलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज रावत पटेल अपने युवा समर्थकों के साथ गंधवानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने उत्साहपूर्ण माहौल में उमंग सिंघार से केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुष्पराज रावत पटेल ने कहा कि उमंग सिंघार आदिवासी, गरीब, किसान और युवाओं की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने वाले जुझारू नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर के युवा कांग्रेस से जुड़कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंघार का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में न्याय और अधिकार की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि उमंग सिंघार का सरल, मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व उन्हें जन-जन का नेता बनाता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद