-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से गांवों में आएगी समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और गांवों में खुशहाली लाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और गांवों में खुशहाली लाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है। पशुपालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी और घर-घर समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित विशाल पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पशुधन की नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रदेश के किसानों को उन्नत नस्ल की एक लाख बछिया उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे आने वाले समय में दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक पशुधन है, जिनमें एक करोड़ से अधिक गौवंश शामिल हैं। वर्तमान में दुग्ध उत्पादन में प्रदेश देश में लगभग 9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है। सरकार का संकल्प मध्यप्रदेश को देश का मिल्क कैपिटल बनाना और दुग्ध उत्पादन में नंबर वन राज्य बनाना है। 34.58 लाख हितग्राहियों को मिली पेंशन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के 34.58 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 207.48 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत 7 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी भेजी गई। पशुपालकों को मिल रहे प्रोत्साहन और पुरस्कार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में वृंदावन ग्रामों के अंतर्गत उत्कृष्ट दुधारू पशुओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें श्रेष्ठ पशुपालकों को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी 55 जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में 70 हजार से अधिक पशुपालक चार लाख से ज्यादा पशुधन का पालन कर रहे हैं। जिले में प्रतिदिन लगभग 605 मीट्रिक टन दूध का उत्पादन हो रहा है। यहां 619 फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित हैं और 25 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। गांवों में सड़क और मंदिर विकास की घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कुलैथ स्थित जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही निहिथपुर से महेश्वरा तक एक किलोमीटर पक्की सड़क, लंका वाले हनुमान मंदिर तक पक्की सड़क तथा अन्य मार्ग के निर्माण की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर गांव में सामुदायिक भवन बनाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बीज से लेकर खेत और खेत से लेकर निर्यात तक हर स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। गौपालन के साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पशुपालक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुलैथ में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भी आनंद लिया।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
