Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/07/2026 04:22:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/07/2026 04:22:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: वन महोत्सव के उपलक्ष्य में अणु पब्लिक स्कूल थांदला द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं "वृक्ष है तो जिंदगी है" विषय आधारित जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: वन महोत्सव के उपलक्ष्य में अणु पब्लिक स्कूल थांदला द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं "वृक्ष है तो जिंदगी है" विषय आधारित जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से नगरवासियों को "वृक्ष लगाओ – प्रकृति बचाओ" का प्रेरणादायक संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक का मंचन थांदला नगर के प्रमुख चौराहें अम्बे माता मंदिर, आज़ाद चौक, पीपली चौराहा व अणु पब्लिक स्कूल परिसर में किया। प्रत्येक स्थान पर विद्यार्थियों ने अपने सशक्त अभिनय एवं प्रभावशाली संवादों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक किया जिसे नगरवासियों ने खूब सराहना करते हुए ताली बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया वही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक प्रदीप गादिया एवं प्राचार्या श्रीमती संध्या नायर भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। नुक्कड़ नाटक की तैयारी एवं निर्देशन में अजिसन सर, शेफाली मैडम एवं जोएल सर का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा जन-जागरूकता का भाव विकसित करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।


Featured News