-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आषाढ़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित मां शीतला माता मंदिर में लगने वाले आषाढ़ मास के विशाल मेले की तैयारियों को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अमित कुमार ने संबंधित विभागों, मेला समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित मां शीतला माता मंदिर में लगने वाले आषाढ़ मास के विशाल मेले की तैयारियों को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अमित कुमार ने संबंधित विभागों, मेला समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीओ ने स्पष्ट कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मां के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के साथ सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मेला समिति के साथ पुलिसकर्मियों के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। सीओ ने मंदिर परिसर में कार्यरत अधिकृत पंडाओं के लिए यूनिफॉर्म लागू करने, प्रसाद की निर्धारित दरों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की मनमानी वसूली रोकने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने, दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैरियर व्यवस्था और दुलारो माता मंदिर–डेरवा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में पेयजल, भोजन बनाने की व्यवस्था, पूजा-पाठ, मुंडन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम प्रधान द्वारा पानी के टैंकरों के लिए अलग स्थान निर्धारित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों, मेला समिति के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आषाढ़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार, थाना प्रभारी विंध्याचल अजीत कुमार, चौकी प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी, ग्राम प्रधान गुलाम रसूल, राजन चौबे, सुनील अग्रहरि, शिव कुमार पंडा, भोला पंडा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: दमोह में लाखों की सनसनीखेज चोरी, दंपति पर हमला कर बदमाशों ने घर खंगाला
उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: रसोइयों ने दिखाया पाक-कला का हुनर, बच्चों के पोषण का दिया संदेश
