Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भिटौरा रेलवे फाटक 6 जुलाई तक बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/07/2026 04:44:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/07/2026 04:44:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भिटौरा रेलवे फाटक 6 जुलाई तक बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन उत्तर प्रदेश: भिटौरा यार्ड और धनेटा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरहालिंग (मरम्मत) कार्य के चलते तीन दिन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भिटौरा रेलवे फाटक 6 जुलाई तक बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन उत्तर प्रदेश: भिटौरा यार्ड और धनेटा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरहालिंग (मरम्मत) कार्य के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार भिटोरा फाटक संख्या 371, किलोमीटर संख्या 1326/28-30 पर स्थित है। इस फाटक पर ओवरहालिंग का कार्य 3 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 को सायं 6:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान फाटक से सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों और पैदल आवागमन पर रोक रहेगी।


यातायात बाधित होने के कारण रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इस अवधि में भिटौरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 372 से निकाला जाएगा। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित अवधि में बंद फाटक की ओर जाने से बचें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।
 


Featured News