Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: देवबंद में भाकियू (टिकैत) का सदस्यता अभियान, कई महिलाओं ने थामा संगठन का दामन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 04/07/2026 04:43:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/07/2026 04:43:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शनिवार को  देवबंद नगर के मौहल्ला कोहला बस्ति के निकट भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) की महिला मोर्चा कि ब्लॉक अध्यक्ष रूबीना आज़ाद के नेतृत्व में उनके निवास पर एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शनिवार को  देवबंद नगर के मौहल्ला कोहला बस्ति के निकट भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) की महिला मोर्चा कि ब्लॉक अध्यक्ष रूबीना आज़ाद के नेतृत्व में उनके निवास पर एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए कई महिलाओं को भारतीय किसान यूनियन की विचारधारा से जोड़ा गया और उन्हें संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।  ब्लॉक अध्यक्ष रूबीना आज़ाद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और कृषि आंदोलन में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।

सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत उपस्थित कई महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) की नीतियों में अपनी आस्था जताई और संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महिला पदाधिकारियों ने नई सदस्यों को संगठन का बैज लगाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महिला मोर्चा कि ज़िलाध्यक्ष रेखा बालियान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं का योगदान हमेशा से अहम रहा है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम में ब्लॉक रूबीना आजाद भाकयू टिकैत कि महिला मोर्चा कि ज़िलाध्यक्ष रेखा बालियान असमा,शबाना, नुशरत, हुस्न जहाँ, शाहिना,प्रदेशध्यक्ष चौधरी राजपाल, तहसील अध्यक्ष चौधरी पहल सिंह,मंडल उस्मान मलिक मीडिया प्रभारी बबलू, जिला मीडिया प्रभारी,चौधरी भांग सिंह, चौधरी रणजीत सिंह,  आफाक कुरैशी,सत्तार गौर,मसाहिर गौर, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured News