Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम का पीएचसी हलिया पर औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/07/2026 05:15:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/07/2026 05:15:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डॉ. अवधेश कुमार बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। साथ ही उनके बिना अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर रहने की भी पुष्टि हुई। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।

वहीं दवा वितरण कक्ष में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। दवा वितरण का इंडेक्स तैयार नहीं था और न ही दवाओं के वितरण का कोई समुचित अभिलेख रखा जा रहा था। इस पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Featured News