Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धनेटा रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/07/2026 04:46:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/07/2026 04:46:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  थाना क्षेत्र के धनेटा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सूचना दें, जिससे शव की शिनाख्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Featured News