-
☰
मध्य प्रदेश: रानी अवंती बाई कन्या हाई स्कूल में मनाई गई वसंत पंचमी, छात्राओं में उधमशीलता का विकास
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पीएम श्री शासकीय रानी अवंती बाई लोधी कन्या हाई स्कूल में आज बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित हुए।
सर्वप्रथम स्कूल प्रा
विस्तार
मध्य प्रदेश: पीएम श्री शासकीय रानी अवंती बाई लोधी कन्या हाई स्कूल में आज बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित हुए। कई बार घरों मे अनुपयोगी वेस्टेज वस्तुएं जो हम यहां वहां रद्दी समझकर फेंक देते हैं उनसे भी किस तरह नई उपयोगी ज्ञानवर्धक सामग्री बनाई जा सकती है, यह भी सिखलाया गया। छात्राओं ने अपने बिजनेस आइडिया को कार्य रूप में परिणित कर विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी को देखकर ही पता लगा कि किस तरह छात्राओं ने अपनी ज्ञानवर्धक उधमशीलता का परिचय दिया । तेजस्वी कार्यक्रम इन छात्राओं में उधमशीलता की भावना और 21वीं सदी के कौशलों को विकसित करने के उद्देश्य से चलाया गया। छात्राओं को सिखाया गया कि किस प्रकार अपनी कुशलता को प्रदर्शित कर छोटी-छोटी सी अनुपयोगी वस्तुओं से आइडिया लेकर बड़े से बड़े प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास जगाने ,किसी विचार को स्वरोजगार में परिवर्तित करने के साथ ही अवसर को पहचानने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य किया गया। इसके पूर्व स्कूल प्राचार्या श्रीमती सीमा भट्ट ने छात्राओं से कहा कि मां सरस्वती विद्या और संगीत की देवी हैं ।उनका पूजन अवश्य करना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार ग्रहण कर अपने माता-पिता, समाज और देश में अच्छा नाम करना चाहिए। उन्हें सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। बच्चों को यदि अपने में जीवन उन्नति करना है तो उन्हें अपने आप को सेल्फ डिपेंड होना पड़ेगा। इस अवसर पर शासकीय रानी अवंती बाई लोधी स्कूल के प्राथमिक ,माध्यमिक एवं हाई स्कूल विभाग का सभी शैक्षणिक एवं अकादमिक स्टाफ की उपस्थिति के साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम स्कूल प्राचार्या श्रीमती सीमा भट्ट ने मां शारदेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। साथ ही पूरे विद्यालय परिवार ने वाणी,विद्या,और विवेक की प्रतीक मां शारदेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने स्वागत गीत एवं भावपूर्ण नृत्य कर जमकर तालियां बटोरी। बसंत पंचमी के इस अवसर पर आज स्कूल में स्वावलंबी भारत की आधारशिला कैसी हो। इस परिप्रेक्ष्य में छात्राओं में उधमशीलता की मानसिकता एवं कौशलों का विकास कैसे हो, इसके लिए तेजस्वी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को सरल भाषा में उधमशीलता की जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद