Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मप्र के बैतूल में सरकारी जमीन पर कब्जा कर चल रहे 6 कॉलेजों पर EOW का शिकंजा, 14 के खिलाफ FIR

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Rajesh Pal (MP) , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 11:08:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rajesh Pal (MP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 11:08:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बैतूल जिले के सारणी स्थित बगडोना में छह निजी कॉलेजों से जुड़े कथित जमीन और मान्यता घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद मुख्य आरोपी रमेश गव्हाड़े, दो शिक्षा समितियों, छह कॉ

विस्तार

मध्य प्रदेश: बैतूल जिले के सारणी स्थित बगडोना में छह निजी कॉलेजों से जुड़े कथित जमीन और मान्यता घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद मुख्य आरोपी रमेश गव्हाड़े, दो शिक्षा समितियों, छह कॉलेजों के प्राचार्यों और विभिन्न विभागों के अज्ञात अधिकारियों समेत 14 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
EOW की जांच में आरोप है कि कॉलेजों के पास कागजों में केवल 8,180 वर्गफीट जमीन थी, जबकि मौके पर WCL, MPEB और सरकारी रास्ते की करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन पर भवन बनाए गए। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कॉलेजों की मान्यता लेने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।

शिकायतकर्ता मंजूर अहमद रिजवी की शिकायत पर शुरू हुई जांच में जमीन की रजिस्ट्री, राजस्व रिकॉर्ड और विश्वविद्यालय के दस्तावेजों में कई विसंगतियां सामने आईं। EOW ने 4 नवंबर 2026 को FIR क्रमांक 0115/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित फर्जीवाड़ा वर्ष 2001 से 2026 के बीच चला। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News