-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बिना एसएमएस के चल रहे पांच हार्वेस्टर जब्त, प्रशासन की पराली प्रबंधन पर सख्ती
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इन दिनों धान की फसल की कटाई जोरों पर है और इसके लिए हार्वेस्टरों का किसान सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस बार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। शुक्रवार को भांडेर अनुभाग में प्रशासन
विस्तार
मध्य प्रदेश: इन दिनों धान की फसल की कटाई जोरों पर है और इसके लिए हार्वेस्टरों का किसान सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस बार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। शुक्रवार को भांडेर अनुभाग में प्रशासन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला दतिया के निर्देशन में बिना एसएमएस ( स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा रीपर) के चलने वाली हार्वेस्टर मशीनों पर कार्रवाई करते हुए कुल पांच हार्वेस्टर जप्त किए हैं। जहां कार्रवाई की गई उनमें सेंथरी में एक, बैजापारा में दो, बरचौली में एक तथा सिमथरा में एक हार्वेस्टर शामिल है। जप्त किए गए हार्वेस्टर संबंधित थाना क्षेत्र के थाने पर पुलिस अभिरक्षा में रखवा दिए गए हैं। इस कार्यवाही दौरान तहसीलदार भांडेर सुनील सिंह भदौरिया, नायब तहसीलदार जीएल भारती, अनुविभागीय कृषि अधिकारी दतिया डीके जाटव, कृषि विस्तार अधिकारी विकास त्यागी, एसएडीओ भांडेर जितेंद्र श्रीवास्तव, सुमित अग्रवाल, गुलशन बघेल, यशु भार्गव, थाना प्रभारी पंडोखर आजाद खान, आदि शामिल रहे। पूर्व में कलेक्टर परित कर चुके हैं आदेश पराली प्रबंधन को लेकर विगत माह 15 अक्टूबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 के तहत दतिया कलेक्टर ने एक आदेश पारित करते हुए बिना एसएमएस कार्यशील हार्वेस्टर संचालकों को हिदायत देते हुए एसएमएस युक्त हार्वेस्टिंग करने को कहा था। इस आदेश के विरुद्ध हालांकि तब हार्वेस्टर संचालकों ने कलेक्टर से मुलाकात करते हुए इस आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन राज्य सरकार के आदेश का हवाला देकर कलेक्टर ने हार्वेस्टर संचालकों को जनहित में शासन के आदेश का पालन करने की हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद हार्वेस्टर संचालक शासन के आदेश कि अवहेलना करते देखे जा सकते हैं। क्यों आवश्यक है भूसा प्रबंधन धान के अवशेष के प्रति पशुओं में खाने के प्रति लगाव नहीं रहता। ऐसी स्थिति में हार्वेस्टिंग दौरान धान संग्रह के बाद खेत में बचे अवशेष से मुक्ति पाने के लिए किसान इसमें आग लगा देते हैं। इससे उत्पन्न धुंआ न केवल वायुमंडल को दूषित करता है। वहीं, आग खेत की उर्वरा शक्ति, उपयोगी जीवाणु, आसपास की वनस्पति और छोटे जीवों को हानि पहुंचाती है। इसी के मद्देनजर मप्र शासन ने इसे रोकने के लिए हार्वेस्टर के साथ एसएमएस या स्ट्रा रीपर को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया। कैसे काम करता है एसएमएस एसएमएस यानी भूसा प्रबंधन की वह मशीन जो हार्वेस्टर के साथ कनेक्ट रहती है और धान के पौधे की कटाई कर इसके अवशेषों को बारीक भूसे में बदलकर खेत में फैला देती है। किसान द्वारा अगली फसल की तैयारी दौरान की जाने वाली खेत की मिट्टी की जुताई दौरान यह भूसा अवशेष अपघटित होकर जैविक खाद में बदल जाता है जो कहीं न कहीं अगली फसल के लिए पोषकदायी साबित होता है। इस मामले में एसएडीओ भांडेर जितेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि नए हार्वेस्टरों में एसएमएस सिस्टम लगाकर साथ आ रहा है। वहीं, पुराने हार्वेस्टरों में यह सिस्टम लखभग एक लाख रुपए अतिरिक्त खर्च कर लगवाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
