-
☰
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में खेलोत्सव के रूप में ग्रामोउत्सव का सफल आयोजन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद स्थानीय विकासखंड अंतर्गत सेक्टर गोटेगांव ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव का आयोजन खेल उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जन अभियान परिषद स्थानीय विकासखंड अंतर्गत सेक्टर गोटेगांव ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव का आयोजन खेल उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम नवीन ग्राम पंचायत भवन गोटेगांव खेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रतीक दुबे व ग्राम पंचायत सरपंच प्रियंका खेमरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक प्रतीक दुबे ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। श्रीमती खेमरिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खेलों में पूरे मनोयोग से भाग लेने एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्पना रजक, रेनू कुर्मी, अंबिका नामदेव द्वारा किया गया।
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित कार्यक्रम के अंत में खेलो एवं विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए व स्वदेशी की शपथ दिलाई गई तथा वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। खेल महोत्सव के अंतर्गत रस्सी खींच, बोरा दौड़, चित्रकला, पेंटिंग रंगोली, आदि विधाओं सहित अनेक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, नवांकुर संस्था के सदस्यों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद