Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/10/2026 04:23:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:23:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी, थांदला में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय बिशप पीटर खराड़ी, विकार ज

विस्तार

मध्य प्रदेश:  फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी, थांदला में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय बिशप पीटर खराड़ी, विकार जनरल फादर थॉमस पी. ए., सचिव फादर सिल्वेस्टर मेड़ा एवं सह-सचिव फादर एडवीन पॉल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन रहा। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रद्धेय बिशप पीटर खराड़ी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एलिस ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।