Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 6 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी मिलेगी सुविधा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 04:16:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:16:11 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर में श्री दिगंबर जैन युवा महासभा और परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर में श्री दिगंबर जैन युवा महासभा और परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मानसरोवर स्थित परिष्कार कॉलेज, शिप्रा पथ पर लगेगा। इसमें राजकीय जयपुरिया अस्पताल की चिकित्सकीय टीम रक्त संग्रहण करेगी। रक्तदान शिविर के साथ आमजन के लिए कई तरह की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें दांतों, आंखों और कान, नाक एवं गले की जांच की जाएगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच भी निशुल्क की जाएंगी।

महासभा के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन और महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। वहीं, महिला अध्यक्ष मोनिका जैन और महिला महामंत्री श्वेता सेठी ने महिलाओं और युवाओं से भी इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने में सहयोग करना समाज की जिम्मेदारी है। शिविर के संरक्षक लोकेंद्र जैन और राजकुमार छाबड़ा तथा मुख्य संयोजक अरुण कोडीवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है।