-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: थाना दुधारा परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पावन जयंती जनपद संत कबीर नगर के थाना दुधारा परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की पावन जयंती जनपद संत कबीर नगर के थाना दुधारा परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महोदय थाना दुधारा, श्री अमित कुमार कुशवाहा द्वारा थाना परिसर में प्रातः निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात थानाध्यक्ष महोदय एवं समस्त स्टाफ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले ओजस्वी प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार तथा लालबहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन और कार्यशैली में अपनाने तथा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई तथा स्वच्छता अभियान के तहत थाना परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई की। इस कार्यक्रम में थाना दुधारा के समस्त उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
