Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: युवा लेखक गणपत बंजारा की पहली पुस्तक ‘जो जिंदगी मिली’ हुई प्रकाशित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 04:21:35 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Gajendra Singh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:21:35 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: शनिमहाराज आली क्षेत्र के गूंमानपुरा चौराहा निवासी 26 वर्षीय युवा लेखक गणपत बंजारा की पहली पुस्तक ‘जो जिंदगी मिली’ प्रकाशित हो गई है।

विस्तार

राजस्थान: शनिमहाराज आली क्षेत्र के गूंमानपुरा चौराहा निवासी 26 वर्षीय युवा लेखक गणपत बंजारा की पहली पुस्तक ‘जो जिंदगी मिली’ प्रकाशित हो गई है। इस पुस्तक के साथ गणपत बंजारा ने लेखन के क्षेत्र में अपनी नई शुरुआत की है। पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। गणपत बंजारा ने बताया कि उन्हें लेखन की प्रेरणा अपने आसपास के लोगों के जीवन और उनके संघर्षों को देखकर मिली। पिछले कई वर्षों से वे लोगों की आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों, कर्ज और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों को करीब से देखते रहे हैं। इन्हीं अनुभवों ने उन्हें अपनी बात कहानी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

पुस्तक ‘जो जिंदगी मिली’ में एक आम इंसान के जीवन और उसके संघर्षों को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों, रिश्तों की मजबूरियों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव जैसे विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही मुश्किल परिस्थितियों में उम्मीद बनाए रखने और आगे बढ़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है। लेखक गणपत बंजारा का कहना है कि उनकी कोशिश ऐसी कहानी लिखने की रही है, जिससे पाठक खुद को जोड़ सकें और उन्हें अपने आसपास के लोगों के जीवन की झलक दिखाई दे। वे लेखन के माध्यम से समाज में देखी गई वास्तविक परिस्थितियों और अपने अनुभवों को शब्द देना चाहते हैं। पुस्तक के प्रकाशन के साथ गणपत बंजारा ने साहित्य के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा है। अब उनकी पुस्तक ऑनलाइन माध्यम से पाठकों के लिए उपलब्ध है।