-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ खलीलाबाद और प्रभारी यातायात ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ खलीलाबाद एवं प्रभारी यातायात द्वारा साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान “मीट एण्ड ग्रीट” के तहत वाहनों की सघन चेकिंग पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ खलीलाबाद एवं प्रभारी यातायात द्वारा साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान “मीट एण्ड ग्रीट” के तहत वाहनों की सघन चेकिंग पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ खलीलाबाद प्रियंबदा सिंह एवं प्रभारी यातायात श्री परमहंस द्वारा संयुक्त रूप से साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान “मीट एण्ड ग्रीट”(Meet & Greet) चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) का न होना, फटी/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं नम्बर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने हेतु जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। साथ ही टीम द्वारा वाहन चालकों से संवाद कर यात्रा के दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी ली गई। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
