-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में कुल 2,237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला, जिसमें पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 1,301 तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में कुल 2,237 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला, जिसमें पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 1,301 तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण किया। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया एवं उनके प्रेरणादायी संबोधन को सुना गया।मा० मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी छात्र धनाभाव के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे। हर छात्र को पढ़ने का अवसर मिले, एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिले और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।" बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी एवं मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए तथा उनसे संवाद कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त अवसर पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 19 तमंचे और 12 अधबने हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 15 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
