Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला में 9 अक्टूबर को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, SMS अस्पताल वडोदरा के विशेषज्ञ करेंगे जांच

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 03:50:58 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 03:50:58 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 9 अक्टोबर शुक्रवार को झाबुआ ज़िलें के अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम, आश्रम फलिया थांदला में

विस्तार

मध्य प्रदेश: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 9 अक्टोबर शुक्रवार को झाबुआ ज़िलें के अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम, आश्रम फलिया थांदला में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो पूर्णतः नि:शुल्क होगा जिसमें गुजरात के वडोदरा शहर के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट एस.एम.एस. (SMS) अस्पताल की टीम अपनी सेवाएँ प्रदान करेगी। इस जनहितकारी आयोजन में अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ (नई दिल्ली शाखा, थांदला) और भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) व जीवदया अभियान का विशेष सहयोग प्राप्त है। यह कार्यक्रम भाजपा की प्रदेश मंत्री (म.प्र.) श्रीमती संगीता विश्वास सोनी के सौजन्य से आयोजित हो रहा है। शिविर में सभी प्रकार के गम्भीर मरीजों की जांच के लिए कई विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे, जिनमें मुख्य रूप से जनरल सर्जरी स्पेशलिस्ट, हड्डी रोग स्पेशलिस्ट, स्पेशलिस्ट फिजीशियन और हृदय रोग स्पेशलिस्ट व महिलाओं के डॉक्टर्स शामिल हैं। 


शिविर में मरीजों की सभी जाँच निःशुल्क रहेगी वही आवश्यक दवाइयों पर मरीजों की आर्थिक स्थिति के आधार पर रियायत भी प्रदान की जाएगी। शिविर में न्यूरो सर्जरी, यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और ऑन्को सर्जरी जैसी सुपर स्पेशलिस्ट सर्जरी आदि के ऑपरेशन आदि के चयनित मरीजों को भी आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क तथा अन्य मरीजों को भी विशेष राहत प्रदान करते हुए उनका निःशुल्क अथवा कम दरों पर उपचार करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मकरपुरा, वडोदरा में स्थित एसएमएस मल्टी हॉस्पिटल सर्व सुविधाओं से युक्त होकर यहाँ देश के जानेमाने बड़े डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। शिविर के लिए पंजीयन अवश्य करवायें आयोजकों ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक चलेगा जिसमें मरीज कभी भी आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकता है परंतु फिर भी उन्होनें मरीजों को असुविधाओं तथा तत्काल परीक्षण के लिए अग्रिम पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। इसके लिए नगर के समाजसेवी विश्वास सोनी, राजेश वसुनिया, बंटी डामोर, गुलाबसिंह निनामा, अनील शास्त्री, समकित तलेरा और पवन नाहर जैसे संपर्क सूत्रों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News