-
☰
मध्य प्रदेश: ग्राम टेकापार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिला तहसील गडरवारा जनपद पंचायत सांईखेडा अंतर्गतआने वाली ग्राम पंचायत टेकापार मे. स्व श्री भगवत सिंह सिकरवार जी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मलखान सिंह राजपूत,पुष्प रा
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिला तहसील गडरवारा जनपद पंचायत सांईखेडा अंतर्गतआने वाली ग्राम पंचायत टेकापार मे. स्व श्री भगवत सिंह सिकरवार जी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मलखान सिंह राजपूत,पुष्प राज सिंह राजपूत के द्वारा श्रीमद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है! ब्रहमानड नायक .परमपिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा से ब्रह्मलीन सदगुरू देव बापोली वालों के आशीरवाद से श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मचार्य जी महाराज परम पूज्य संत अनंत विभुशित महामंडालेश्वर श्री ब्रह्मचार्य जी महाराज मंगलेश्वर तीर्थ मांगरोल धाम बापोली वाले जिला रायसेन के मुखअरविंद से श्रीमद भगवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है! जिसमें श्रीमद भगवत कथा के प्रथम दिवस ग्राम टेकापार में खेरापति माता के दरबार से कथा स्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई उसके बाद श्रीमद भगवत कथा स्थल पर श्रीमद भगवत कथा का शुभारंभ श्री ब्रह्मचारी जी महाराज के मुखअरविंद से प्रारंभ हुआ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव ने श्रीमद् भागवत कथा को प्रारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। यह भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है।
पूष मास में यह अवसर राजपूत परिवार को मिला है जिसमें श्रीमद्भागवत काव्य आयोजन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत की कथा सात दिन का एक ऐसा आयोजन है। जिसमें सात सौपान है जिनके माध्यम से एक.एक करके हम प्रत्येक सोपान पर बढ़ते जाते हैं। अंत में अपने जीवन का लक्ष्य जान जाते हैं श्रीमद्भागवत में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा कथा। काआयोजन. दिनांक 12/१२/2025 से दिनांक 18/12/20२5 तक चलेगी श्रीमद भगवत कथा के आयोजक राजपूत परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों से श्रीमद भगवत कथा मैं पहुंचकर कथा श्रावण करने की अपील की है।