Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा में पत्रकार फाउंडेशन का सम्मान समारोह आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटेल का भव्य स्वागत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 03:36:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 03:36:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: विगत दिवस 15 नवंबर दिन रविवार को तेंदूखेड़ा में पत्रकार फाउंडेशन (PFN) के तत्वावधान में  स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी, डॉक्टर , क्षेत्रीय पत्रकार ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच

विस्तार

मध्य प्रदेश: विगत दिवस 15 नवंबर दिन रविवार को तेंदूखेड़ा में पत्रकार फाउंडेशन (PFN) के तत्वावधान में  स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी, डॉक्टर , क्षेत्रीय पत्रकार ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच,जनप्रतिनिधियों, गौ सेवको एवं श्रेष्ठ विचारधारा के नागरिकों को सम्मानित किया गया। पत्रकार फाउंडेशन का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना जागृत करना, जिस प्रकार से जब कोई व्यक्ति अपराध करता है तो पूरा समाज तथा कानून सभी मिलकर दंड देते हैं, लेकिन जब जो लोग समाज सेवा जनहित की चिंता करते हैं समर्पण भाव से कार्य करते हैं तो वो लोग सम्मान के  पात्र होते हैं जब हम बुराई करने पर सजा देते है तो अच्छे को सम्मान देना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर पत्रकार फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन तेंदूखेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु  शर्मा,शिवदयाल खेरोनिया, बसंत खेरोनिया, बाबू लाल राय,श्रीमती राधा पटेल,नवीन गुप्ता,सुरेश पटेल, तथा अन्य वरिष्ठ जनों के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में उन महान विचारकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज उत्थान के लिए निस्वार्थ सेवा दी ,समाज निर्माण, ग्रामीण विकास और निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में  तेंदूखेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ व जिले भर से पधारें सक्रिय पत्रकार बंधुओं को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, चावरपाठा जनपद की ग्राम पंचायतों से पधारे सरपंचों तथा समाज हित में सराहनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ट नागरिकों का भी सम्मान किया गया। स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन पत्रकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की विशेष सहयोग आयोजित हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारा चन्द्र  पटेल, राष्ट्रीय महासचिव  विपिन बैरागी, राष्ट्रीय सहसचिव  राजेन्द्र पटेल, अध्यक्षता में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवम श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष 


 नरेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष  नितिन चौधरी, भोपाल नगर अध्यक्ष सोहन (सोनू) पटेल एवं जिला अध्यक्ष मुकेश बसेड़िया के अथक प्रयासों से आयोजित हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से हुआ भव्य स्वागत मध्यप्रदेश में पत्रकार फाउंडेशन को मजबूती देने  प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रथम नगर आगमन होने पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  संतोष जी पटेल का संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा बड़े हर्षौल्लास के साथ दर्जनों वाहनों के साथ कार रैली निकालकर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह के अंत में आयोजक समिति पत्रकार फाउंडेशन द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, सरपंचों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News