-
☰
मध्य प्रदेश: थांदला में अणु स्मृति दिवस पर प्रश्नमंच और भजन संध्या, 11 से 75 वर्ष तक के श्रावकों ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिन शासन गौरव के आत्मार्थी पंडित रत्न जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के उपकारों को याद करने पूज्य श्री धर्मदास सम्प्रदाय में गुरु पखवाड़ा चल रहा है, जिसके अंतर्गत जंगम युग प्रधान जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री धर्मदासजी म.सा. से
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिन शासन गौरव के आत्मार्थी पंडित रत्न जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. के उपकारों को याद करने पूज्य श्री धर्मदास सम्प्रदाय में गुरु पखवाड़ा चल रहा है, जिसके अंतर्गत जंगम युग प्रधान जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री धर्मदासजी म.सा. से लेकर उनकी वर्तमान शिष्य सम्पदाओं में प्रवर्तक पद को दीपा रहे बुद्धपुत्र पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. तक के सभी गुरुभगवंतों को याद करते हुए उनके गुणगान किये जा रहे है। थांदला में तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी व रोचक वक्ता पूज्य श्री सन्दीपमुनिजी तथा महासती पूज्या श्री निखिलशीलाजी आदि ठाणा - 12 के पावन सानिध्य में चल रहे धर्मोत्कर्ष वर्षावास में त्रिदिवसीय अणु स्मृति दिवस का भव्य आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत प्रातः 9 बजे गुरु गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ जिसमें पूज्य गुरुभगवंतों ने उमेशमुनिजी म.सा. को महान साधक तथा उनकी क्रिया को ही उपदेश बताते हुए उनके वचनामृत को आगम वाणी कहा। आपने कहा आज अनेक साधु संत ही नही श्रावक श्राविकाओं का बड़ा समूह उनके लिखें साहित्य से अपनी जिज्ञासाओं का सामाधन प्राप्त कर रहा है। आपके ही पावन सानिध्य में थांदला श्रीसंघ द्वारा दोपहर 2 से 3 बजे तक वैकल्पिक प्रश्नमंच का आयोजन हुआ जिसमें 11 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लेकर गुरुभक्ति पर आधारित प्रश्नोत्तरी के सही विकल्प चयन कर उस पर मुहर लगाई। प्रश्नमंच में कु. भूमिका रुनवाल व मेघा अंकित लोढ़ा संयुक्त रूप से प्रथम रही वही नन्ही बालिका तोषानी (मिष्टी) जैन व प्रौढ़ श्राविका में सरोज शाहजी व इंदु बहन गादिया को विशेष पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रश्नमंच में श्रेष्ठ प्रदर्शनकारियों को धर्मोत्कर्ष परिवार ने बड़ी अटैची आदि की प्रभावना देकर प्रोत्साहित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में धर्मलता महिला मंडल अध्यक्षा किरण श्रीश्रीमाल, अनुपमा श्रीश्रीमाल, अमिता गादिया, अंकित लोढ़ा का सराहनीय योगदान रहा। एक शाम अणु के नाम में गूंजें थांदला के नन्दन के जयकारें पूज्य भूमि थांदला में जैनाचार्य द्वय पूज्य श्री जवाहरलालजी व पूज्य श्री उमेशमुनिजी "अणु" ने तो जन्म लिया ही है वही उनकी ही विरासत को आगे बढ़ाने वालें संतों में यहाँ विराजित 8 संतों में पूज्य तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी, सन्दीपमुनिजी, प्रश्स्तमुनिजी व सुयशमुनिजी ये चार संत भी थांदला के नन्दन है व इनमें वर्तमान के अणुभक्त गुरुदेव की छवि देखते है ऐसे में सायं प्रतिक्रमण के बाद आयोजित एक शाम अणु के नाम में श्रावकवर्ग का पौषध भवन पर व श्राविकाओं का महिला स्थानक पर अपार उत्साह देखने को मिला। गुरुभगवंतों के साथ उपस्थित अणु भक्तों ने एक से बढ़कर एक गीत, भजन, स्तवन आदि सुनाते हुए थांदला के नन्दन कोटि कोटि वंदन के जयकारों से पूरा स्थानक अणु वचनों के शुभ पुदग़लों से भर दिया। स्वयं तत्वज्ञश्री द्वारा रचित गुरुदेव की जीवन शैली व अंतिम आराधना को प्रदर्शित करती एकादशी उज्जैन की वो याद आएगी व तेरे नाम की प्रीत गुरुवर हो गई मुझको तथा अणुवत्स पूज्य संयतमुनिजी द्वारा रचित उपकार किये हम पर उसे भूल न पाएंगें क्यों छोड़ चले गुरुवर दिन कैसे बिताएंगे तथा श्रावकवर्ग से जिन शासन की शान कहाँ उमेश गुरुवर आप कहाँ, गुरुदेव कृपा करके चरणों में जगह देना, उमेश गुरु की जय हो, इस योग्य हम कहाँ व अंत में पूज्य श्री प्रश्स्तमुनिजी द्वारा रचित मन मेरा गुरु के ध्यान में मगन दिखे मुझे मोहनी सूरत .... जैसे भजनों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। अणु भजनामृत में आये अणु भक्तों को धर्मोत्कर्ष परिवार द्वारा प्रभावना भी प्रदान की गई। त्रिदिवसीय सामूहिक एकासन का आयोजन अणु स्मृति दिवस जहाँ गुरुभगवंतों के पावन उपकारों को याद करते हुए मनाया गया वही तीनों दिवस अन्य आयोजन भी हुए। जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया, सचिव हितेश शाहजी व प्रवक्ता पवन नाहर ने बताया कि तत्वज्ञश्री के सानिध्य में श्रीसंघ द्वारा विशेष रूप से आचार्य के गुणों पर आधारित 36 वंदना, अणु चालीसा, गुणानुवाद सभा, प्रश्नमंच, सामायिक का बेला, नवकार महामंत्र के जाप व एकासन तप की आराधना का आयोजन किया गया। एकासन तप करने वालें लगभग 125 तपस्वियों के एकासन तप की व्यवस्था श्रीसंघ द्वारा स्थानीय महावीर भवन पर रखी गई जहाँ श्री ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रांजल लोढ़ा, पूर्वाध्यक्ष रवि लोढ़ा, व्यवस्थापक अनिल भंसाली व मनीष जैन, संजय व्होरा, प्रवीण जैन, पवन नाहर, अंकित लोढ़ा, अखिल श्रीश्रीमाल सहित अनेक युवा पदाधिकारी व मण्डल सदस्य उपस्थित रहे।