Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सनावद नगर पालिका में 4 माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , Date: 13/02/2026 05:47:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 13/02/2026 05:47:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एक और जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना स्वच्छ हो भारत अपना ऐसे में सनावद नगर पालिका को  40 से 50000 की जनसंख्या में प्रथम स्थान प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के सामने जीवन व्यापन का संकट खड़ा हो जाए, जो एक गंभीर विषय है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: एक और जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना स्वच्छ हो भारत अपना ऐसे में सनावद नगर पालिका को  40 से 50000 की जनसंख्या में प्रथम स्थान प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के सामने जीवन व्यापन का संकट खड़ा हो जाए, जो एक गंभीर विषय है। ऐसा ही मामला सनावद नगर पालिका में विगत कुछ सालों से देखने में आ रहा है।  सनावद नगर पालिका में विगत चार माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अपनी विपदा बताते हुए चार माह का बाकी वेतन प्राप्त करने के लिए एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। एक और जहां हम नगर में अपनी सेवाएं देते हैं।  इसके बदले में हमें विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से जीवन संकट खड़ा हो गया है।

 

किराना एवं दुग्ध व्यवसाययों ने हमें उधार देने से मना कर दिया है। एवं वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। बच्चों की स्कूल में फीस भरने के भी पैसे  हमारे पास नहीं है। हमारे बच्चे परीक्षा कैसे दे पाएंगे उनका भविष्य अंधकार में हो जाएगा हम जाए तो कहां जाए शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन दिया और थाना प्रभारी के नाम भी एक ज्ञापन ए एस आई संदीप कुशवाह को दिया  एवं पूर्व में भी वेतन न मिलने से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों ने असंतोष जताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कहा कि हमें इतने वर्ष हो गए लेकिन इस परिषद के कार्यकाल में ही इस प्रकार की  स्थिति उत्पन्न हुई।

 

एवं हमें काम के बदले वेतन प्राप्त नहीं होता है तो हम सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे एवं उसके बाद भी अगर हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे   जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी जब हमारे संवाददाता ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया देखने की बात यह है कि कर्मचारियों को विगत चार महा का वेतन मिलता है या आश्वासन देकर उन्हें पुन: काम पर लौटा दिया जाता है।