-
☰
मध्य प्रदेश: बाराबंकी में सपा को झका, दर्जनों कार्यकर्ता बसपा में शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जनपद बाराबंकी की विधानसभा रामनगर में बहुजन समाज पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार की दिशा में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उत्त
विस्तार
मध्य प्रदेश: जनपद बाराबंकी की विधानसभा रामनगर में बहुजन समाज पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार की दिशा में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के कुशल दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संपन्न हुआ। बसपा के तत्वावधान में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य सेक्टर और बूथ स्तर पर पार्टी की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करना और आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना था। समीक्षा बैठक के दौरान उस समय उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) की नीतियों से असंतुष्ट होकर दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं ने सामूहिक रूप से बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया इन सभी साथियों ने आदरणीय बहन जी के 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' के संकल्प और उनकी विकासपरक नीतियों में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नामों में आदरणीय अनवर अली राईन जी, आदरणीय सरवर अली जी आदरणीय महबूब आलम जी, आदरणीय जागेश्वर जी, आदरणीय गुल्ले जी, आदरणीय आफताब आलम जी एवं आदरणीय छंगा आलम जी विशेष रूप से शामिल रहे
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का नीले पटके के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन और अधिक शक्तिशाली हो रहा है वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का यह बढ़ता कारवां आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है इन नए साथियों के जुड़ने से न केवल रामनगर विधानसभा, बल्कि पूरे बाराबंकी जनपद में पार्टी का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा बैठक के अंत में सभी नवागंतुक साथियों ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
राजस्थान: जयपुर के ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में बना अनोखा ‘पितृवन’: आस्था, पर्यावरण और संस्कृति का अद्भुत संगम
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में नीलांबर-पीतांबर खरवार का शहादत दिवस मनाया गया, मूर्ति स्थापना की उठी मांग
मध्य प्रदेश: शुजालपुर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार