-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में 24 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भांडेर थाना क्षेत्र में बीते करीब 24 घंटे में तीन सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों घटनाएं एक सीमित क्षेत्र में ही घटित हुई हैं। इन घटनाक्रमों में पहली घटना भांडेर - ल
विस्तार
मध्य प्रदेश: भांडेर थाना क्षेत्र में बीते करीब 24 घंटे में तीन सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों घटनाएं एक सीमित क्षेत्र में ही घटित हुई हैं। इन घटनाक्रमों में पहली घटना भांडेर - लहार रोड बागपुरा मोड़ के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे घटित हुई। जब बाइक सवार शिवचरण पुत्र प्रागी दोहरे 50 निवासी चंदार थाना शाहजहांपुर तहसील मोंठ जिला झांसी की किसी अज्ञात वाहन से हुई टक्कर के बाद मौत हो गई जिसका पीएम शुक्रवार की सुबह भांडेर में किया गया जाकर भांडेर पुलिस द्वारा इस मामले में मृतक के भाई भारत सिंह की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया है। दूसरी घटना इसी मार्ग पर नर्सरी के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार चालक अवधकिशोर पुत्र पुन्ने साहू निवासी तिगरा तथा रमाकांत पुत्र शिवचरण घायल हो गए। इन दोनों घायलों को भांडेर अस्पताल से जिला अस्पताल के। लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, तीसरा सड़क हादसा यहीं बिछरेठा मोड़ के पास शाम करीब सात बजे भांडेर बाईपास पर हुआ जिसमें एक अज्ञात ट्रैक्टर ने सलेतरा गांव से लौट कर अपने घर उड़ीना जा रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसके चलते जहां यदुवीर यादव पुत्र महेश 18 की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी पीयूष योगी पुत्र मुकेश 22 घायल हो गया। घायल पीयूष को भी भांडेर अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, यदुवीर का शव पुलिस निगरानी में भांडेर पीएम हाउस पर रखवा दिया गया। इसका पीएम अब आज शनिवार को किया जाएगा। शव को सुरक्षित रखना बनी चुनौती गुरुवार और शुक्रवार को पीएम हेतु शव पीएम हाउस में रखे गए। लेकिन नप भांडेर के पास मौजूद शव फ्रीजर पिछले काफी समय से दुरुस्त नहीं है। इस मामले में नप सीएमओ राधेरमण यादव से जानकारी लेने हेतु मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद एसडीएम भांडेर विजेंद्र सिंह यादव को शव फ्रीजर की समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, इस मामले में डॉ आरएस परिहार ने चिंता जताते हुए कहा कि अभी रात में मौसम ठंडा है। लिहाजा शव के जल्दी खराब होने की संभावना कम है। लेकिन यदि किसी कारणवश पीएम आगे टालना पड़े तो दिन की गर्मी को देखते हुए शव के खराब होने की संभावना प्रबल होगी। लिहाजा नप भांडेर को इस दिशा में सोचते हुए शव फ्रीजर को जल्दी दुरुस्त कराना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से भी अपील की है कि जनसहयोग से एक नया शव फ्रीजर अस्पताल को दान करना चाहिए। ताकि ऐसी स्थिति में शव फ्रीजर के लिए किसी को भटकना न पड़े। बता दें कि अभी कुछ समय पहले वार्ड पांच निवासी एक व्यक्ति की मौत पर शव को सुरक्षित रखने के लिए शव फ्रीजर दतिया स्थित सिंधी धर्मशाला से लाना पड़ा था।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
