-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 315 बोर के दो अवैध कट्टे, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव (22), निवासी होलीपुरा रिंग रोड, दतिया और अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र कप्तान सिंह चौहान (22), निवासी ग्राम पठारी, थाना जिगना, जिला दतिया के रूप में हुई है। मामले में फरियादी शिवम पुत्र नाथूराम रायकवार, निवासी होलीपुरा रिंग रोड, ने 14 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे अंशुल यादव अपने साथी अजय चौहान उर्फ अज्जू, आशीष ठाकुर उर्फ फौजी और राजा परमार के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटी से उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। इस दौरान अजय चौहान ने एक और अंशुल यादव ने दो हवाई फायर किए। आवाज सुनकर फरियादी छत से नीचे आया, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 722/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 125 और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान धारा 110 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) भी जोड़ी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 18 नवंबर को अंशुल यादव और अजय चौहान उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर मोटल होटल के सामने रेलवे लाइन के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो अवैध देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, उपनिरीक्षक अनफासुल हसन, सहायक उपनिरीक्षक हाकिम सिंह सहित कोतवाली थाने के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
