Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: यूथ कांग्रेस का हंगामा, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 12:00:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 12:00:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को इंदरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को इंदरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEO) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

प्रवेंद्र सिंह गुर्जर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने "लोकतंत्र बचाओ" और "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured News