-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: गुंज में अवैध रेत उत्खनन रोकने की मांग, दत्त भक्तों ने राजस्व मंत्री बावनकुले को भेजा पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: पाथरी तहसील के गुंज गांव में दत्त मंदिर के सामने गोदावरी नदी के पात्र में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर दत्त भक्तों एवं समस्त श्रद्धालुओं की ओर से महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री श्री बावनकुले साहब को पत्र भेजकर निवेदन किया गया है। गुंज गांव में स्थित श्री दत्त महाराज मंदिर के सामने नदी के घाट का निर्माण किया गया है। इसी घाट के सामने प्रतिवर्ष भव्य यात्रा का आयोजन होता है। इस यात्रा के दौरान गोदावरी नदी के पात्र में रेत
विस्तार
महाराष्ट्र: पाथरी तहसील के गुंज गांव में दत्त मंदिर के सामने गोदावरी नदी के पात्र में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर दत्त भक्तों एवं समस्त श्रद्धालुओं की ओर से महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री श्री बावनकुले साहब को पत्र भेजकर निवेदन किया गया है। गुंज गांव में स्थित श्री दत्त महाराज मंदिर के सामने नदी के घाट का निर्माण किया गया है। इसी घाट के सामने प्रतिवर्ष भव्य यात्रा का आयोजन होता है। इस यात्रा के दौरान गोदावरी नदी के पात्र में रेत पर विशाल महापंगत का आयोजन किया जाता है। यह प्रसिद्ध शिरापुरी की पंगत पूरे पंचक्रोशी क्षेत्र में विशेष पहचान रखती है। इस अवसर पर आसपास के गांवों सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में दत्त भक्त दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि करीब 200 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा पर अब संकट मंडराने लगा है। दत्त मंदिर के सामने जिस स्थान पर भव्य शिरापुरी की पंगत आयोजित होती है, उसी जगह पर कथित रूप से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। रेत माफियाओं द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे भविष्य में पंगत के आयोजन के लिए जगह ही नहीं बचेगी। इससे दत्त भक्तों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। दत्त भक्तों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना देने के साथ ही फोन के माध्यम से शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। श्रद्धालुओं के अनुसार, रेत से भरे वाहन खुलेआम आ-जा रहे हैं और अवैध रेत उत्खनन लगातार जारी है। दत्त भक्तों ने यह भी आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह रेत उत्खनन जारी रहा और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए, तो करीब 200 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को बंद करने की नौबत आ सकती है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए समस्त दत्त भक्तों की ओर से महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री श्रीमान बावनकुले साहब को लिखित निवेदन भेजा गया है। भक्तों ने मंत्री महोदय से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर गुंज स्थित दत्त मंदिर के सामने पंगत स्थल पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराने की मांग की है। इसके साथ ही दत्त भक्तों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्त हिंदू समाज एवं दत्त भक्तों की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
