Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: अमरावती में पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, एकेडमिक वॉरियर्स बनी विजेता; अभिनव कांडलकर ने 20 गेंदों में जड़े 58 रन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र  Published by: Sachin Ashokrao Moon , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 10:18:30 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:18:30 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन विश्वभारती पब्लिक स्कूल की ‘एकेडमिक वॉरियर्स’ टीम का   विजय अभियान! अभिनव कांडलकर की 20 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी; ‘टर्बो’ टीम रही उपविजेता अमरावती : विश्वभारती पब्लिक स्कूल एवं अमरावती 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 नवंबर 2026 को अमरावती स्थित टाइटन स्पोर्ट्स टर्फ पर पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

विस्तार

महाराष्ट्र: पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन विश्वभारती पब्लिक स्कूल की ‘एकेडमिक वॉरियर्स’ टीम का   विजय अभियान! अभिनव कांडलकर की 20 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी; ‘टर्बो’ टीम रही उपविजेता अमरावती : विश्वभारती पब्लिक स्कूल एवं अमरावती 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 6 नवंबर 2026 को अमरावती स्थित टाइटन स्पोर्ट्स टर्फ पर पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देना तथा उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य था। इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं तथा 14 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। एकेडमिक वॉरियर्स ‘A’, टर्बो, टाइगर, एकेडमिक वॉरियर्स ‘B’, विश्वभारती और फायर बॉल सहित विभिन्न टीमों ने प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज की अंडर-12 बालक वर्ग में एकेडमिक वॉरियर्स की शानदार जीत अंडर-12 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में विश्वभारती पब्लिक स्कूल की एकेडमिक वॉरियर्स ‘A’ टीम ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन करते हुए टर्बो टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में एकेडमिक वॉरियर्स की ओर से अभिनव कांडलकर ने मात्र 20 गेंदों में 58 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी में दो चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं आयांश त्रिपाठी ने भी 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम की धावसंख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी टीम के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंततः एकेडमिक वॉरियर्स ‘A’ टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि टर्बो टीम को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा।

गणमान्य अतिथियों का मार्गदर्शन एवं आयोजकों का विशेष योगदान इस खेल आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में तालुका क्रीड़ा अधिकारी श्री शेख सलीम शेख हुसैन उपस्थित रहे। साथ ही विश्वभारती पब्लिक स्कूल प्रबंधन मंडल के पदाधिकारी डॉ. अश्विनीकुमार बाजपेयी तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति पावडे की भी विशेष उपस्थिति रही। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंपायर सतीश सर, समीर सर, वाघमारे सर एवं डहाके सर ने विशेष परिश्रम किया। इसके साथ ही मीत चव्हाण और परीक्षित महल्ले ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पूर्वा राऊत ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया। इस प्रतियोगिता में खेल क्षेत्र से जुड़े शिक्षक, अभिभावक एवं क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रखते हुए उन्हें नए स्वरूप के खेलों से परिचित कराना, प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन 50-बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक श्री इशान जैन, महाराष्ट्र 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री योगेश चौधरी तथा संगठन के सचिव श्री विजय टेपूगडे ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए सभी सहभागी खिलाड़ियों एवं आयोजकों का अभिनंदन किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस संपूर्ण प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अमरावती 50-बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्षा एवं उपविभागीय प्रमुख तथा विश्वभारती पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख श्रीमती शुभांगी रावत का भी विशेष अभिनंदन किया गया। सभी गणमान्य व्यक्तियों के मार्गदर्शन से इस प्रकार के अभिनव खेल उपक्रमों को प्रोत्साहन मिल रहा है। पॉवर बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता केवल जीत और हार तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के खेल भविष्य को दिशा देने तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण मंच हे साबित हो रही है। विश्वभारती पब्लिक स्कूल की एकेडमिक वॉरियर्स टीम की इस शानदार सफलता से विद्यालय के गौरव में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अभिनव कांडलकर सहित संपूर्ण विजेता टीम का विभिन्न स्तरों पर अभिनंदन किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News