Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: कणास सरस्ती शिशु विद्या मंदिर की रजत जयंती उत्सव समारोह सम्पन्न

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , Date: 24/12/2025 11:58:05 am Share:
  • ओडिशा
  • Published by: Laxminarayan Pathi ,
  • Date:
  • 24/12/2025 11:58:05 am
Share:

संक्षेप

ओडिशा: कणास व्लक अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की रजत जयंती उत्सव समारोह पुर्वक आयोजन हुआ । 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तीन दिन की इस उत्सव को कणास वडा मठ महंत पूर्णचंद्र दास महाराज ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया ।

विस्तार

ओडिशा: कणास व्लक अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की रजत जयंती उत्सव समारोह पुर्वक आयोजन हुआ । 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तीन दिन की इस उत्सव को कणास वडा मठ महंत पूर्णचंद्र दास महाराज ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया । पुरी सांसद   डाक्टर साबित पात्र इसमें मुख्य अतिथी रहे । मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ओडिशा पुर्व सह प्रांत सेवा प्रमुख बेलेश्वर साहु । सम्मानित अतिथीयों मे सत्यवादी विधायक ओमप्रकाश मिश्र,जिला परिषद सदस्य लतामणि जगदेव और कणास ग्रामपंचायत सरपंच भगवान सुवुद्धि मौजूद रहे ।  अन्य अतिथीयों में विद्या मंदिर परिचालन समिति सदस्य सुवोध दास,सचिव हाडिवंधु चंपत्ति और प्रधानाचार्य संजय कुमार सेठी मंचासीन रहे । रजत जयंती संचालन समिति अध्यक्ष नवकृष्ण महापात्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । कार्यक्रम की उद्घाटन के वाद छात्राओं ने स्वागत संगीत गान किए । विद्या मंदिर की पुराना छात्रा स्म्रृतिपर्णा महापात्र  अतिथी पहचान करने के वाद समस्त अतिथीयों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य संजय कुमार सेठी के द्वारा विद्या मंदिर की वार्षिक रिपोर्ट पाठ किया गया । 

मुख्य अतिथी डाक्टर संवित पात्र ने अपनी संवोधन में कहा कि छोटे उम्र में जैसे शंकराचार्य ने अपने लगन से समस्त विद्या समाप्त कर लिए थे उस तरह विद्या मंदिर की छात्रछात्रा दिल लगाकर पढ़ाई करने के साथ आगे  वढते रहें। विधायक
ओमप्रकाश मिश्र ने एक कहानी के माध्यम शिक्षा की महत्व को दर्शाते हुए छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ अच्छाई अपनाने के लिए आग्रह किया । साथ ही उन्होने वताया कि कणास-जंकिआ मुख्य नदी वांध रास्ता से विद्या मंदिर तक नया पुल  मार्ग वनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तीस लाख रुपए की मंजुरी देने से विद्या मंदिर की वहुत पहले से मांग पुरा हो सका है ।  इस अवसर पर शिक्षा की विकास में कार्यरत तथा विद्या मंदिर गठन में भागीदार सामाजिक कार्यकर्त्ता व शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन पुराने छात्र सीताकांत महापात्र ने की । परिचालन समिति सदस्य सुवोध दास ने समस्त अतिथीयों को धन्यवाद ज्ञापन की । इसके वाद छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य-संगीत कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ जिसका आंनद सवने उठाए ।