-
☰
पंजाब: होली पर लगाए गए नाके पर पुलिस कर्मी को कुचला गया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
पंजाब: जीरकपुर बॉर्डर पर होली के लिए शुक्रवार सुबह लगाए गए नाके पर कार ने पुलिस कर्मचारियों और एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
पंजाब: जीरकपुर बॉर्डर पर होली के लिए शुक्रवार सुबह लगाए गए नाके पर कार ने पुलिस कर्मचारियों और एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि तीनों लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों में फंस गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए। मृतकों में कॉन्स्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वॉलंटियर राजेश और एक व्यक्ति शामिल है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर खुद मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर 31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग
उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर