-
☰
राजस्थान: बानसूर में 6वां प्रतिभावान विद्यार्थी और भामाशाह सम्मान समारोह, 250 विद्यार्थियों और 120 भामाशाहों को किया सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: नारायणपुर रोड स्थित दक्ष प्रजापति छात्रावास में प्रजापति समाज समिति के तत्वावधान में 6वां प्रतिभावान विद्यार्थी एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बानसूर विधायक देवेंद्र सिंह शेखावत रहे,
विस्तार
राजस्थान: नारायणपुर रोड स्थित दक्ष प्रजापति छात्रावास में प्रजापति समाज समिति के तत्वावधान में 6वां प्रतिभावान विद्यार्थी एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बानसूर विधायक देवेंद्र सिंह शेखावत रहे, जबकि अध्यक्षता रूपचंद प्रजापत ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत श्री 1008 जगन्नाथदास महाराज, महंत प्रह्लाद दास महाराज एवं भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत बोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत करने के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बच्चों को पढ़-लिखकर समाज और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है। इस अवसर पर समाज के 250 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, वहीं 120 भामाशाहों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही 15 वानिकी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमर सिंह प्रजापत एवं अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष मोहर सिंह प्रजापत, उपाध्यक्ष मोजीराम, लालचंद प्रजापत, विक्रम प्रजापत, रामजीलाल, राजेश, डॉ. मामचंद, ओमप्रकाश, गुरु दयाल, तुलसीराम, रमेश, पप्पू प्रजापत मिश्रा, रामसिंह, अनिल, मुकेश, कृष्ण कुमार, हीरालाल प्रजापत, गिरिराज प्रसाद, डॉ. निहाल सिंह, देवेंद्र प्रजापत, कैलाश प्रजापत, योगेश कुमार, महेंद्र प्रजापत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई