-
☰
No image found.
राजस्थान: त्योहारों को लेकर नदबई थाने में सीएलजी बैठक, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए नदबई थाना परिसर में रविवार शाम थानाधिकारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
राजस्थान: आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए नदबई थाना परिसर में रविवार शाम थानाधिकारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द मजबूत करने और पुलिस-आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। थानाधिकारी ने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम से मनाने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया। बैठक में दिलीप सिनसिनवार, विष्णु शर्मा, मुकेश अग्रवाल और सत्येंद्र बहरामदा सहित कई सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
