-
☰
No image found.
राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित, मानसिंह शेरगढ़ बने जिलाध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की प्रथम जिला साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल के पर्यवेक्षण में तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की प्रथम जिला साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल के पर्यवेक्षण में तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मानसिंह शेरगढ़ को जिलाध्यक्ष और अनूप पाराशर को जिलामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही कमल सिंह तंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र इंदौलिया को कोषाध्यक्ष, ट्विंकल बंसल को महिला उपाध्यक्ष, राकेश शर्मा को उपाध्यक्ष, गौरीशंकर पांडे व रमन कटारा को सचिव और पुष्पा शर्मा को महिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गईं। विभिन्न श्रेणियों में सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। इनमें निहाल सिंह (अध्यापक सदस्य), दिलावर सिंह (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), मान सिंह विधूड़ी (प्राध्यापक सदस्य), राकेश त्रिवेदी (प्रधानाचार्य सदस्य), गोविंद धाकड़ (शारीरिक शिक्षक सदस्य), निर्मला शर्मा (महिला शिक्षक सदस्य), अजीत कुमार जैन (संस्कृत शिक्षा सदस्य), मनमोहन शर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य) और तेजेंद्र शर्मा (कंप्यूटर शिक्षक सदस्य) शामिल हैं। साधारण सभा में जिले के आठों खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श किया।
राजस्थान: बसपा ने राजस्थान में दो नए स्टेट प्रभारी किए नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
उत्तर प्रदेश: IITR शोध में बड़ा खुलासा प्लास्टिक का BPA बच्चों के दिमाग और याददाश्त पर डाल रहा असर
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद बरामद
उत्तर प्रदेश: सीसी रोड निर्माण से गली में जलभराव, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
