Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आर्यिकारत्न अर्हश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश, जयकारों से गूंजा जयपुर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 03:53:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 03:53:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मंगल विहार, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर में परम पूज्य आर्यिकारत्न श्री 105 अर्हश्री माताजी ससंघ का 14वें अर्हं वर्षायोग 2026 के शुभ अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक

विस्तार

राजस्थान: श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मंगल विहार, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर में परम पूज्य आर्यिकारत्न श्री 105 अर्हश्री माताजी ससंघ का 14वें अर्हं वर्षायोग 2026 के शुभ अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के जयघोष के साथ माताजी का भावपूर्ण स्वागत किया। शोभायात्रा में महिला मंडल, युवा मंडल, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे मार्ग में धर्मध्वजाएं, मंगल गीत एवं गुरु भक्ति का अनुपम वातावरण बना रहा।

मंगल प्रवेश उपरांत वरुण पथ, हीरा पथ, मांग्यावास ,थड़ी मार्केट, कीर्ति नगर सहित जयपुर के विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं कार्यक्रम में उपस्थित हुए और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। स्वागत समारोह में विभिन्न महिला मंडलों एवं समाज की सेवाभावी बहनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य माताजी का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, चित्र अनावरण, मंगलाचरण सहित अनेक मंगलमय धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। तत्पश्चात परम पूज्य माताजी ने अपने मंगल प्रवचनों में धर्म, संयम, स्वाध्याय एवं आत्मकल्याण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन अर्हं वर्षायोग समिति 2026 के तत्वावधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में समिति ने सभी श्रद्धालुओं, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।


Featured News